क्या मैं कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता हूं?
- कानूनी सहायता (लीगल एड) क्या है?
- समस्या प्रकार
- क्या मैं योग्य हूं?
- यदि मैं योग्य हूं, मुझे क्या करना चाहिए?
कानूनी सहायता क्या है?
कानूनी सहायता उन लोगों को कानूनी सलाह की लागत में मदद करता है जो उसे वहन नहीं कर सकते।
यदि आपको कानूनी सलाह में मदद की जरूरत हो, आप कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्या आप प्राप्त करेंगे या नहीं, यह निम्नलिखित पर निर्भर करेगा:
- आपको होने वाली कानूनी समस्या का प्रकार
- आपकी आय (आप कितना कमाते हैं) और आपके पास कितनी संपत्ति (रूपए, संपत्ति, संबंधित चीजें) हैं
- क्या अपना केस जीतने का उचित मौका है और क्या यह जीतने के लिए जरूरी समय और रूपए के बराबर है।
समस्या प्रकार
कानूनी सहायता कई प्रकार की नागरिक कानूनी समस्या के लिए उपलब्ध है। नागरिक कानूनी केस एक है जिसमें आपका किसी व्यक्ति, कंपनी या अन्य संगठन से झगड़ा हो सकता है।
उदाहरण के लिए, किसी नागरिक समस्या का आपकी निम्नलिखित चीजों से लेना-देना हो सकता है:
- · घर
- · संबंध (आप अलग या संबंध-विच्छेद हो सकते हैं)
- · रूपए (आपको लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है)।
क्या मैं योग्य हूं?
अधिकतर मामलों के लिए, आपको कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए वित्तीय रूप से योग्य होना जरूरी है।
आप यह देखने के लिए कि क्या आप नागरिक मामले के लिए कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं या नहीं, हमारा कानूनी सहायता कैलकुलेटर प्रयोग कर सकते हैं।
यह निर्णय लेने के लिए कि क्या आप कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं या नहीं, निम्नलिखित पर ध्यान दिया जाएगा:
- आपकी प्रयोज्य आय (जीवनयापन के खर्चे के बाद बचे रूपए)
- आपकी प्रयोज्य संपत्ति (वह रूपए, निवेश या संपत्ति जो कानूनी मदद के भुगतान के लिए प्रयोग की या बेची जा सकती है)।
अधिकतर मामलों में, आपके पति, पत्नि या साथी की प्रयोज्य आय और संपत्ति पर भी ध्यान दिया जाएगा।
यदि मैं योग्य हूं मुझे क्या करना चाहिए?
यदि आपको लगता है कि आप कानूनी सहायता के लिए योग्य हो सकते हैं, आपको कानूनी सलाहकार से बात करनी चाहिए जो कानूनी सहायता मामलों से निबट सकता है। आप अपने क्षेत्र में सलाहकार खोजने के लिए हमारी डायरेक्ट्री खोज सकते हैं या हमारी टेलिफोन हैल्पलाइन को कॉल करें।
अधिक जानकारी
कानूनी सहायता के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया हमारा इश्तेहार ए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड टु लीगल एड (A Step-by-step Guide to Legal Aid) पढ़ें।










