शर्तें व दशाएं
इस वेबसाइट का उपयोग
कम्युनिटी लीगल एडवाइज़ वेबसाइट लीगल सर्विसेज कमीशन द्वारा व्यक्तिगत रूप से आपके द्वारा देखे जाने एवं आपके उपयोग के लिए संचालित किया जाता है. आपके द्वारा इस वेबसाइट को एक्सेस करना एवं उपयोग में लाने का अर्थ यह हुआ कि आपको ये शर्तें व दशाएं स्वीकार्य हैं.
दावा परित्याग
लीगल सर्विसेज कमीशन यह सुनिश्चित करने के लिए इस वेबसाइट पर दी गयी सूचनाएं सत्य हों पर्याप्त कदम उठाता है, कृपया यह ध्यान रखें कि यह सूचना केवल एक मार्गनिर्देशिका के तौर पर दी जा रही है.
इस वेबसाइट पर या ऐसे किसी भी वेबसाइट जिनसे इसके पेज जुड़े हुए हैं, किसी भी प्रकार की त्रुटि, चूक या भ्रामक कथन के लिए लीगल सर्विसेज कमीशन द्वारा या की ओर से कोई जिम्मेवारी नहीं ली जाती.
इस वेबसाइट पर, या अन्य वेबसाइटों पर जिनसे इसके पेज लिंक किये गये हैं, किसी भी संगठन, कंपनी या व्यक्ति के जिक्र का अर्थ यह नहीं है कि लीगल सर्विसेज कमीशन द्वारा उस संगठन, कंपनी या व्यक्ति विशेष की क्षमता या प्रतिष्ठा के बारे में किसी प्रकार का अनुमोदन किया जा रहा है या वारंटी दी जा रही है.
कॉपीराइट एवं डेटाबेस राइट्स
इस वेबसाइट में शामिल सूचनाएं कॉपीराइट एवं/या डेटाबेस राइट्स, जिनपर लीगल सर्विसेज कमीशन का स्वामित्व है, के अध्यधीन हैं. ये सूचनाएं व्यक्तिगत एवं इन-हाउस उपयोग के लिए बिना किसी शुल्क के, बिना किसी औपचारिक अनुमति के रिप्रोड्यूस किये जा सकते हैं बशर्ते इन्हें सटीक ढंग से रिप्रोड्यूस किया जाए और किसी भ्रामक परिप्रेक्ष्य में इनका उपयोग न किया जाए.
लीगल सर्विसेज कमीशन के स्वामित्व वाले कॉपीराइट एवं/या डेटाबेस अधिकार द्वारा सुरक्षित सामग्री को रिप्रोड्यूस करने की अनुमति इस वेबसाइट पर दी गयी किसी भी ऐसी सूचना पर लागू नहीं होगी जो किसी थर्ड पार्टी के कॉपीराइट एवं/या डेटाबेस अधिकार के दायरे में आती हो.
ऐसी सामग्री को रिप्रोड्यूस करने का प्राधिकार के साथ संबंधित कॉपीराइट एवं/या डेटाबेस अधिकार के स्वत्वधारी से प्राप्त किया जाना अनिवार्य है.
डाइरेक्ट्री में दी गयी सूचनाएं भी लीगल सर्विसेज कमीशन, अक्टूबर 2007, का.
ट्रेड मार्क एवं प्रतीक चिन्ह
कम्युनिटी लीगल सर्विस, एवं लीगल सर्विसेज कमीशन के नाम, तस्वीरें एवं प्रतीक चिन्ह लीगल सर्विसेज कमीशन या इसके लाइसेंसर के स्वत्व वाले मार्क हैं. अन्य नाम, तस्वीरें एवं प्रतीक चिन्ह जो सरकारी विभागों, थर्ड पार्टियों एवं उनकी सूचनाओं, उत्पादों एवं सेवाओं से जुड़े हुए हैं क्राउन एवं /या थर्ड पार्टियों के स्वत्व वाले मार्क हैं.
इस वेबसाइट के जरिए एक्सेस किये गये लीगल सर्विसेज कमीशन के प्रतीक चिन्ह एवं/ या किसी अन्य थर्ड पाटी के प्रतीक चिन्ह को संबंधित ट्रेड मार्क एवं/या कॉपीराइट के स्वत्वधारी की पूर्व अनुमति के बिना कॉपी करने या उपयोग में लाने की इजाजत नहीं है.
वाइरस से सुरक्षा
लीगल सर्विसेज कमीशन उत्पादन के सभी चरणों के दौरान सामग्री की जांच एवं परीक्षण करने के लिए हर प्रयास करता है. आपके लिए यह हमेशा बेहतर होगा यदि आप इंटरनेट से डाउनलोड की गयी सभी सामग्रियों पर एंटी-वाइरस प्रोग्राम का उपयोग करें. आपके आंकडों या आपके कम्प्यूटर सिस्टम को होनेवाली किसी भी प्रकार की क्षति, बाधा या नुकसान के लिए, जो इस वेबसाइट से प्राप्त सामग्री के उपयोग के दौरान हो सकता है, हम किसी प्रकार की जिम्मेवारी स्वीकार नहीं करेंगे.
कानून एवं क्षेत्राधिकार
ये शर्तें व दशाएं इंगलैंड एवं वेल्स के कानूनों द्वारा विनियमित हैं और इनकी व्याख्या भी इन्हीं कानूनों के अनुरूप की जानी चाहिए. इन शर्तों व दशाओं के तहत उत्पन्न होनेवाले किसी भी तरह का विवाद इंगलैंड एवं वेल्स के न्यायालयों के अनन्य क्षेत्राधिकार
के अधीन होगा.










