प्राइवेसी पॉलिसी
लीगल सर्विसेज कमीशन अपने ग्राहकों को दी जानेवाली सेवा में सुधार लाने हेतु विजिटर्स से सूचना संग्रहित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. कम्यूनिटी लीगल एडवाइज़ वेबसाइट यूजर के इंटरनेट प्रोटोकॉल (या IP) एड्रेस में लॉग करने एवं सेशन संबंधित सूचना मसलन उसके विजिट की अवधि, उसके द्वारा प्रयुक्त ब्राउजर एवं प्लेटफॉर्म के अलावा अन्य किसी तरह की व्यक्तिगत सूचना स्वत: स्टोर या कैपचर नहीं करता। यह सूचना वेब सर्वर द्वारा पहचानी जाती है और केवल सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन के उद्देश्य से इसका उपयोग किया जाता है और यह केवल गुमनाम आंकड़े ही प्रदान करता है जिसका उपयोग लीगल सर्विसेज कमीशन अपने वेबसाइट के उपयोग का आकलन करने के लिए करता है।
PJE
लीगल सर्विसेज कमीशन इस वेबसाइट के जरिए यूजर से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करने के लिए कुकिज (cookies) का उपयोग नहीं करता।
यदि आप इलेक्ट्रॉनिक फीडबैक फॉर्म को भरते हैं, आपकी व्यक्तिगत सूचनाएं (जिसमें आपका नाम, पता एवं आप एक व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान के लिए जो भी अन्य विवरण देते हैं) को लीगल सर्विसेज कमीशन द्वारा आपके फीडबैक, आपके प्रश्न या आपके द्वारा उठाये गये किसी भी अन्य मसलों के प्रति अपनी प्रतिक्रिया के लिए, एवं इस वेबसाइट में सुधार लाने में लीगल सर्विसेज कमीशन की सहायता के लिए, प्रोसेस किया जा सकता है। लीगल सर्विसेज कमीशन समय-समय पर अनाम फीडबैक का उपयोग इस वेबसाइट का प्रचार करने के लिए कर सकता है.
इस वेबसाइट में अन्य वेबसाइटों पर जाने के लिए लिंक भी दिये गये हैं, पर इस प्राइवेसी पॉलिसी के दायरे में केवल कम्यूनिटी लीगल एडवाइज़ वेबसाइट ही शामिल है. जब आप किसी अन्य वेबसाइट पर जा रहे हों तो आपको यह जानकारी होनी चाहिए और आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप व्यक्तिगत सूचनाएं संग्रहित करनेवाले अन्य वेबसाइटों की प्राइवेसी पॉलिसी को पढ़ लें।
सुरक्षा संबंधी उपाय
लीगल सर्विसेज कमीशन (जिसमें कम्यूनिटी लीगल एडवाइज़, कम्युनिटी लीगल सर्विस या सीएलएस स्कीम भी शामिल है) अपने इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी (“IT”) सिस्टम्स को काफी गंभीरता से लेता है. इसकी आईटी सिक्यूरिटी पॉलिसी ब्रिटिश स्टैन्डर्ड: कोड ऑफ प्रैक्टिस फॉर इन्फॉर्मेशन सिक्यूरिटी मैनेजमेंट (BS7799) का अनुपालन करता है. इस पॉलिसी के प्रावधानों के मुताबिक इसके आईटी सिस्टम्स में संग्रहित सभी सूचनाएं अनधिकृत डिस्क्लोजर, मॉडिफिकेशन या डिस्ट्रक्शन – चाहे वह दुर्घटनावश हो या सुविचारित - से सुरक्षित रखीं जाएं. इस पॉलिसी का उद्देश्य है लीगल सर्विसेज के आईटी सिस्टम्स को सुरक्षित रखना ताकि बरकरार रहे:
गोपनीयता – अनधिकृत व्यक्तियों को सूचनाएं जाहिर करने से सुरक्षा बनाये रखना:
सत्यनिष्ठा – सूचना एवं सॉफ्टवेयर को सभी प्रकार के मॉडिफिकेशन एवं सूचना के करप्शन से बचाये रखना ; एवं
उपलब्धता – अस्थायी या स्थायी रूप से क्षति के कारण सूचना एवं सेवा की उपलब्धता को नष्ट होने से बचाना
डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 1998 के तहत व्यक्तिगत आंकड़ों तक पहुंच का अधिकार
आप Paul Drinkwater, Direct Services,
Legal Services Commission, Exchange Tower, 2 Harbour Exchange Square, London, E14 9GE से लिखित रूप से आग्रह करें तो आपको यह अधिकार है कि आपको यह बताया जाए :
- कि क्या लीगल सर्विसेज कमीशन या इसकी ओर से कोई और आपके आंकड़ों को प्रोसेस कर रहा है या नहीं
- यदि हां, तो संबंधित व्यक्तिगत आंकड़ों का विवरण, उन्हें प्रोसेस करने का उद्देश्य, और ये किसे जाहिर किये गये या किये जा सकते हैं
- व्यक्तिगत आंकड़ों में शामिल सभी सूचनाएं एवं आंकड़ों का स्रोत आसानी से समझे जा सकनेवाले रूप में
इस सेवा के लिए £10 का फीस देय है.
और ज्यादा सूचना हेतु कृपया एलएससी लीफलेट में देखें ‘ सूचना प्राप्ति ’.
शब्दावली
एक अच्छी शब्दावली, जिसमें लीगल सर्विसेज कमीशन की प्राइवेसी पॉलिसी में प्रयुक्त तकनीकी शब्द भी शामिल हैं, उपलब्ध है इन्फॉर्मेशन कमीशनर के वेबसाइट पर.










