डायरेक्ट्री खोज में सहायता
यह पेज कानूनी जानकारी और सलाह प्रदाताओं की डायरेक्ट्री के प्रयोग में मदद करता है।
खोजने के तरीके
आप डायरेक्ट्री का प्रयोग दो तरीकों से कर सकते हैं:
· अपने नजदीकी प्रदाता की खोज के लिए, अपना डाककोड प्रविष्ट करें। आपको पूरा डाककोड प्रविष्ट करने अथवा स्पेसिज़ या बड़े अक्षरों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। उदाहरण के लिए, आप LE1 3BT, le1 3bt, LE1 or le1 प्रविष्ट कर सकते हैं।
· वैकल्पिक रूप से, यदि आप खोजे जाने वाले संगठन का नाम जानते हैं, उपलब्ध बॉक्स में इसका नाम प्रविष्ट करें। यदि वांछित संगठन खोजने में आपको कोई मुश्किल हो रही है, कम अक्षर प्रयोग कर कोशिश करें। उदाहरण के लिए, "White" खोजने के बजाए "wh" खोजने की कोशिश करें, जिससे समान ध्वनि वाले नाम सामने आ सकते हैं जिनका उच्चारण अलग रूप में किया जाता है (उदाहरण के लिए,"Whyte")।
कानून के क्षेत्र
कानून के उन क्षेत्रों के बॉक्स पर टिक करें जो आपकी कानूनी समस्या से संबंधित हैं। पूरे विवरण के लिए कानून की श्रेणियां[i] देखें।
यदि आप आश्वस्त नहीं है कि कौन-सी श्रेणी चुनें, 'सभी श्रेणियां (all categories)’ बॉक्स पर सही टिक करें। इससे आपके चुने हुए क्षेत्र में 50 प्रदाताओं तक सामने आ जाएंगे।
उन्नत खोज
यदि आपकी अतिरिक्त जरूरत जैसे व्हीलचेयर एक्सेस अथवा कानूनी मदद प्रदाता की जरूरत हो, 'उन्नत खोज (advanced search)’ बटन पर क्लिक करें।
सहायता का स्तर चुनें
यह प्रश्न आपसे आपको वांछित सेवा का स्तर चुनने के लिए कहता है:
· सामान्य मदद
· विशेषज्ञ मदद
प्रदाता लीगल सर्विस कमीशन (Legal Services Commission) द्वारा इन स्तरों पर गुणवत्ता-चिन्हित होते हैं। पूरी व्याख्या के लिए कम्यूनिटी लीगल सर्विस क्वालिटी मार्क (Community Legal Service Quality Mark) देखें।
क्या आपको कानूनी मदद (लीगल एड) प्रदाता की जरूरत है?
कानूनी मदद उन लोगों की कानूनी सेवा लागत में मदद करती है जो इसे वहन नहीं कर सकते। अधिकतर मामलों में, आपको कानूनी मदद के लिए वित्तीय पात्र होना जरूरी है (आप कानूनी मदद के पात्र हो सकते हैं या नहीं, देखने के लिए कानूनी मदद कैलकुलेटर प्रयोग कर सकते हैं)।
यदि आप कानूनी मदद के पात्र हैं और कानूनी मदद प्रदाता की जरूरत है, इस बॉक्स पर टिक करें।
क्या आप ऐसा संगठन पसंद करेंगे जो विशेष लक्षित समूहों के साथ काम करते हैं?
यदि आप किसी विशेष लक्षित समूह (उदाहरण के लिए, एकाकी अभिभावकों या विद्यार्थियों) के साथ काम करने में अनुभवी संगठन के साथ जुड़ना चाहते हैं, कृपया ड्रॉप डाउन मीनू से वह समूह चुनें।
एक्सेसिबिलिटी के विकल्प
यदि आप चाहें, यहां आप स्पष्ट कर सकते हैं:
· ऐसे कार्यालय में जाना जहां कोई अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलता हो
· ब्रिटिश संकेत भाषा प्रयोगकर बात करना
· व्हीलचेयर एक्सेस।
अस्वीकरण
इन पेजों अथवा इन पेजों से जुड़ी कड़ियों वाली अन्य साइट में वर्णित, CLS क्वालिटी मार्क (Quality Mark) प्रदत्त सहित सभी संगठनों, कंपनियों अथवा व्यक्तियों द्वारा प्रदान की सलाह की परिशुद्धता उस विशेष संगठन, कंपनी अथवा व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसी कंपनियों, संगठनों अथवा व्यक्तियों द्वारा प्रदान की गई अशुद्ध अथवा भ्रामक सलाह के लिए लीगल सर्विस कमीशन द्वारा अथवा की ओर से कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की जाती है।










