• English
  • Welsh
  • Urdu
  • Chinese
  • Bengali
  • Punjabi
  • Gujarati
  • Hindi
  • Arabic
  • Turkish
निःशुल्क, गोपनीय कानूनी सलाह: 0845 345 4 345

मुफ्त विशेषज्ञ कानूनी सलाह के लिए

0845 345 4 345

कॉल करें कम्यूनिटि लीगल एड्वाइस (Community Legal Advice):

  • कानूनी सहायक द्वारा मुफ्त, गोपनीय और निष्पक्ष सलाह
  • पूर्ण केसवर्क सेवा
  • सोम – शुक्र सुबह 9 – शाम 6:30 बजे
  • 4p/मिनट कॉल से – कॉलबैक उपलब्ध
 

क्वालिटीमार्क

क्वालिटी मार्क

क्वालिटी मार्क यह दर्शाता है कि संबंधित संगठन लीगल सर्विसेज कमीशन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है। हम नियमित रूप से इस बात की जांच करते रहते हैं कि ये संगठन इन मानकों के अनुरूप बने रहते हैं या नहीं। इन संगठनों को खोजने के लिए नीचे दी गई कम्यूनिटी लीगल एडवाइस लोगो खोजें या डायरेक्ट्री देखें।

flag_cls

डायरेक्ट्री में दो अलग-अलग प्रकार के क्वालिटी मार्क हैं : सामान्य सहायता एवं विशेषज्ञसहायता। नीचे यह बताया गया है कि वे किस स्तर की सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हैं।

सामान्य सहायता

जब भी आप अपनी समस्या से जुड़े बड़े मसलों को पहचानने में एवं इससे संबंधित सूचना, सलाह एवं अपनी मौलिक समस्याओं के समाधान हेतु किसी की सहायता चाहते हों, तो आपको किसी सामान्य सहायता प्रदाता (general help provider) की मदद लेनी चाहिए। आम तौर पर सिटिजन्स एडवाइस ब्यूरो एवं अन्‍य परामर्शी एजेंसियां ही सामान्य सहायता प्रदाता होती हैं।

उनसे क्या मदद मिल सकती है?

वे:

  • आपकी समस्या को पहचानते हैं
  • आपको उपलब्‍ध विकल्‍पों के बारे में बताते हैं
  • आप आगे क्या कदम उठा सकते हैं यह तय करने में आपकी मदद करते हैं
  • आपको आधारभूत सहायता प्रदान करते हैं
  • फॉर्म भरते हैं एवं पत्र लिखते हैं; एवं
  • यदि और सूचना की जरूरत हो तो अन्‍य संगठनों से सम्‍पर्क करते हैं।

केस से संबंधित कार्यों में सामान्यसहायता

कुछ सामान्य सहायता संगठन केसवर्क से संबंधित सहायता भी प्रदान करते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि:

  • वे आपकी ओर से कार्यवाही कर सकते हैं
  • वे आपका मामला किसी और के समक्ष रख सकते हैं ताकि उन्‍हें आपके हक में फैसले लेने के लिए प्रेरित किया जा सके
  • वे टेलीफोन के जरिए, पत्र द्वारा या आमने-सामने मिलकर बातचीत कर सकते हैं; एवं
  • वे वकालत संबंधी सेवाएं भी प्रदान कर सकते हैं। इसका अर्थ है औपचारिक कार्यवाहियों के दौरान, उदाहरण के तौर पर ट्रिब्‍यूनल में, आपकी ओर से बोलना।

ये संगठन कानून के विभिन्न क्षेत्रों- उदाहरण के लिए, आवास या वृद्ध लोगों से संबंधित मुद्दों आदि, में केसवर्क की पेशकश कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी के लिए आप डायरेक्ट्री में यह देख सकते हैं कि आपके मामले से संबंधित केसवर्क प्रदान करने वाले संगठन कौन हैं।

विशेषज्ञ सहायता

जब किसी जटिल कानूनी समस्या के संबंध में सलाह एवं रिप्रेजेंटेशन समेत सभी प्रकार की कानूनी सेवाओं के लिए आपको किसी की जरूरत हो तो आपको किसी विशेषज्ञ सेवा प्रदाता (specialist help provider) की मदद लेनी चाहिए। कम्यूनिटी लीगल सर्विस फंड ऐसे लोगों की मदद करता है जो रिप्रेजेंटेशन का खर्च नहीं उठा सकते, यदि वे कुछ शर्तें पूरी करें तो - इसके बारे में ज्यादा सूचना के लिए शुल्क से संबंधित हमारे पेज को देखें। विशेषज्ञ सेवा प्रदाता आमतौर पर सॉलिसिटर्स, लॉ सेंटर एवं सिटिजन्स एडवाइस ब्यूरो होते हैं।

वे क्या कर सकते हैं?

  • वे कानून के विशिष्‍ट क्षेत्रों से संबंधित जटिल मामलों के बारे में सलाह एवं कानूनी सहायता दे सकते हैं; एवं
  • वे कोर्ट में आपका प्रतिनिधित्‍व कर सकते हैं, जहां भी इसकी इजाजत हो।

विशेषज्ञ सेवा प्रदाता कानून के विभिन्न क्षेत्रों - उदाहरण के लिए हाउसिंग, ऋण, आप्रवास, एवं अपराध- से संबंधित सलाह प्रदान करते हैं। विस्तृत विवरण के लिए कानून के संवर्ग देखें।

क्या आप और जानकारी चाहते हैं?

विधिक सेवा आयोग के क्वालिटी मार्क के बारे में सूचना यहां से डाउनलोड करें क्वालिटी मार्क स्टैंडर्ड्स एवं क्वालिटी मार्क के लिए आवेदन से संबंधित सूचना