• English
  • Welsh
  • Urdu
  • Chinese
  • Bengali
  • Punjabi
  • Gujarati
  • Hindi
  • Arabic
  • Turkish
निःशुल्क, गोपनीय कानूनी सलाह: 0845 345 4 345

मुफ्त विशेषज्ञ कानूनी सलाह के लिए

0845 345 4 345

कॉल करें कम्यूनिटि लीगल एड्वाइस (Community Legal Advice):

  • कानूनी सहायक द्वारा मुफ्त, गोपनीय और निष्पक्ष सलाह
  • पूर्ण केसवर्क सेवा
  • सोम – शुक्र सुबह 9 – शाम 6:30 बजे
  • 4p/मिनट कॉल से – कॉलबैक उपलब्ध
 

कानून के संवर्ग

आप कानून के निम्‍नलिखित क्षेत्रों से संबंधित लीगल एडवाइजर खोजने के लिए डायरेक्ट्री का उपयोग कर सकते हैं.

कल्‍याण संबंधी सुविधाएं

इस संवर्ग के दायरे में सभी प्रकार की कल्‍याण संबंधी सुविधाओं से संबंधित हकदारी शामिल है. उदाहरण के तौर पर, संभव है कि आपको हाउसिंग बेनिफिट, युद्ध पेंशन या स्‍टेट पेंशन के संबंध में सलाह की आवश्‍यकता हो. यह भी हो सकता है कि आप यह जानना चाहते हों कि वेलफेयर बेनिफिट रिव्‍यू मीटिंग में क्‍या होता है?

पुलिस के खिलाफ कार्रवाई

इस संवर्ग के दायरे में पुलिस के खिलाफ किये जानेवाले दावे शामिल हैं. उदाहरण के तौर पर पुलिस के खिलाफ हमला, आपके घर में अनाधिकार प्रवेश, अवैध परिरोध, अन्‍याययुक्‍त गिरफ्तारी, अपनी संपत्ति में गलत दखलंदाजी, विद्वेषपूर्ण अभियोजन या पुलिस के अधिकार के अन्‍य प्रकार के दुरुपयोग से संबंधित कार्रवाई के लिए आपको सलाह की जरूरत हो सकती है.

चिकित्‍सकीय लापरवाही

इस संवर्ग के दायरे में सभी प्रकार के चिकित्‍सकों के खिलाफ क्षतिपूर्ति के दावों से संबंधित सहायता शामिल है. इसमें डॉक्‍टर्स, नर्स एवं डेन्टिस्‍ट द्वारा की गयी चिकित्‍सा शामिल है.

सामुदायिक देखभाल

इस संवर्ग में सोशल सर्विसेज डिपार्टमेंट या हेल्‍थकेयर अथॉरिटी द्वारा प्रदान की जानेवाली सेवाओं से संबंधित सहायता शामिल है. उदाहरण के तौर पर बीमार, वृद्ध एवं अशक्‍त लोगों को सेवाएं या सुविधाएं प्रदान करने में विफलता के संबंध में दावा करने हेतु आपको मदद की जरूरत हो सकती है.

उपभोक्‍ता एवं सामान्‍य संविदा

इस संवर्ग के अंतर्गत उपभोक्‍ताओं द्वारा की जानेवाली सभी प्रकार की संविदाओं (contracts) से संबंधित सहायता शामिल है. उदाहरण के लिए, यदि कोई उत्‍पाद वैसा न हो जैसा विक्रेता या निर्माता ने दावा किया था तो उनके खिलाफ दावा करने के लिए आपको परामर्श की आवश्‍यकता हो सकती है. आपने जिस संविदा पर हस्‍ताक्षर किया है, उसपर किसी कंपनी द्वारा अमल कराने या कोई काम जो सही ढंग से नहीं किया गया हो उसे ठीक तरीके से कराने की जरूरत हो सकती है.

अपराध

इस संवर्ग के दायरे में आपराधिक कार्यवाहियों से संबंधित हर प्रकार की कानूनी सहायता शामिल है. उदाहरण के लिए, इसमें आपके खिलाफ चल रहे अन्‍वेषण, अभियोजन एवं दंड से संबंधित मसले भी शामिल हैं. हो सकता है कि आपको कारावास, डिटेंशन या पैरोल की अवधि के संबंध में सलाह की आवश्‍यकता हो. इस संवर्ग में बंदियों के साथ किये जानेवाला व्‍यवहार के संबंध में सलाह भी शामिल है.

ऋण

इस संवर्ग में आपके ऊपर बकाये ऋण से संबधित सहायता शामिल है. उदाहरण के तौर पर, दिवालिया (bankrupt) हो जाने या शोधन अक्षमता की वजह से आपको परामर्श की जरूरत हो सकती है. यदि मार्गेज, टैक्‍स या निवेश से संबंधित भुगतान करने में आप पिछड़ गये हों तो संभव है कि आप अपनी कानूनी स्थिति के बारे में जानना चाहते हों.

शिक्षा

इस संवर्ग के दायरे में शैक्षणिक सेवाओं से जुड़ी समस्‍याओं से संबंधित कानूनी सहायता शामिल है और इसमें शिक्षा प्रदान करने में विफलता भी शामिल है. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपको एजुकेशन फंडिंग या विशेष जरूरतों के अनुरूप शिक्षा दिये जाने के संबंध में कानूनी दावा हेतु जानकारी की जरूरत हो.

रोजगार

इस संवर्ग में रोजगार से संबंधित सभी मसलों के संबंध में मदद शामिल है. उदाहरण के तौर पर हो सकता है कि आप यह महसूस कर रहे हों कि आपको अनुचित ढंग से काम से हटा दिया गया है. अपने नियुक्ति करार या इम्‍प्‍लॉयमेंट कॉन्‍ट्रैक्‍ट से संबंधित मसलों के बारे में या यह जानने के लिए आपके साथ नस्‍ल या लिंग की वजह से भेदभाव किया गया है या नहीं आपको परामर्श की जरूरत हो सकती है. संभव है आप यह भी जानना चाहते हों कि कोई हड़ताल कानूनी है या नहीं और डाटा प्रोटेक्‍शन एवं कर्मचारी से संबंधित गोपनीयता के मामले में आपकी कानूनी स्थिति क्‍या है.

परिवार

इस संवर्ग के अंतर्गत परिवार से संबंधित सभी मसलों से जुड़ी कानूनी सहायता शामिल है. उदाहरण के तौर पर, तलाक के बाद बच्‍चों को अपने साथ रखने या यह जानने के लिए कि दूसरा पक्ष उनके साथ सम्‍पर्क बनाये रख सकता है या नहीं आपको मदद की आवश्‍यकता हो सकती है. घरेलू हिंसा के मामले में, या यदि आपके बच्‍चे की देखभाल की जा रही हो या उसे गोद लेने पर विचार किया जा रहा हो, तो क्‍या कदम उठाया जाना चाहिए इसके संबंध में आपको सहायता मिल सकती है.

आवास

इस संवर्ग में आपके आवास से संबंधित कानूनी समस्‍याओं से जुड़ी सहायता शामिल है. उदाहरण के तौर पर, यदि आप पर किराया या मॉर्गेज बकाया हो गया हो, आवास में सुधार या मरम्‍मत किये जाने की जरूरत हो, या आपको आवास से निकाला जा रहा हो या आप शोर या न्‍यूसेंस से परेशान हों तो आपको कानूनी परामर्श मिल सकता है. इसमें लीजहोल्‍डर्स के अधिकार भी शामिल हैं.

आप्रवासन एवं राष्‍ट्रीयता

इस संवर्ग में यूनाइटेड किंगडम में आप्रवासन से संबंधित हर मसले से संबंधित कानूनी सहायता शामिल है. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आप अपनी राष्‍ट्रीयता के संबंध में या इस देश में रुकने के अपने अधिकार के संबंध में जानना चाहते हों. आप जानना चाहते हों असाइलम के बारे में, यूनाइटेड किंगडम में प्रवेश के संबंध में और आपको क्‍यों निर्वासित किया जा सकता है.

मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य

इस संवर्ग के अंतर्गत ऐसे सभी मसलो पर सहायता शामिल हैं जो मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित हैं और आप या आपके आश्रित चाहते हैं कि आपको कोई सेवा प्रदान की जाए या किसी संस्‍थान में आपको रोक कर रखा गया हो. मेंटल हेल्‍थ एक्‍ट 1983 से जुड़े किसी भी मसले के संबंध में आपको मदद मिल सकती है.

व्‍यक्तिगत आघात

इस संवर्ग में किसी अन्‍य व्‍यक्ति या संगठन द्वारा पहुंचाये गये शारीरिक आघात से संबंधित क्षतिपूर्ति के दावे के बारे में मदद शामिल है. उदाहरण के तौर पर, सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिपूर्ति के दावे के संबंध में आपको सलाह की जरूरत हो सकती है. संभव है कार्यस्‍थल पर हुई दुर्घटना के मामले में या उस स्‍थान की वजह से हुई बीमारी के बारे में अपनी स्थिति के बारे में आप जानना चाहते हों.

सार्वजनिक कानून

इस संवर्ग में नागरिक स्‍वतंत्रता या मानवाधिकार से संबंधित कानूनी सहायता शामिल है. उदाहरण के लिए, संभव है कि आप यह जानना चाहते हों कि मानवाधिकार कानून 1998 से आपकी स्थिति किस प्रकार प्रभावित हो सकती है. डाटा प्रोटेक्‍शन, सूचना की आजादी से जुड़े मसलों एवं सार्वजनिक संगठनों के फैसलों को कैसे चुनौती दी जा सकती है, इनके संबंध में भी आपको सलाह मिल सकती है.