• English
  • Welsh
  • Urdu
  • Chinese
  • Bengali
  • Punjabi
  • Gujarati
  • Hindi
  • Arabic
  • Turkish
निःशुल्क, गोपनीय कानूनी सलाह: 0845 345 4 345

मुफ्त विशेषज्ञ कानूनी सलाह के लिए

0845 345 4 345

कॉल करें कम्यूनिटि लीगल एड्वाइस (Community Legal Advice):

  • कानूनी सहायक द्वारा मुफ्त, गोपनीय और निष्पक्ष सलाह
  • पूर्ण केसवर्क सेवा
  • सोम – शुक्र सुबह 9 – शाम 6:30 बजे
  • 4p/मिनट कॉल से – कॉलबैक उपलब्ध

कोई परामर्शक खोजें

अपने क्षेत्र में परामर्शक खोजने के लिए अपना पोस्टकोड प्रविष्ट करें

 

वेबसाइट (Website)

कम्युनिटी लीगल एडवाइस (Community Legal Advice) वेबसाइट कानूनी समस्याओं से निपटने में आपकी मदद करने के लिए उच्च-गुणवत्ता की कानूनी जानकारी प्रदान करती है।

इस वेबसाइट पर क्या उपलब्ध है?

निःशुल्क निरपक्ष ऋण सलाह प्राप्त करने के लिए हमारा ऋण प्रबंधन उपकरण प्रयोग करें।

मुफ्त कानूनी जानकारी इश्तहार और फैक्टशीटस (factsheets) पढ़ें

हमारे निःशुल्क इश्तहार और तथ्य-शीटें आपको अपने अधिकार समझने में मदद करेंगी।

  • हमारे इश्तहार स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं और उनमें ऋण, आवास और लाभों एवं कानून के अन्य क्षेत्रों के संबंध में आपके कानूनी अधिकार के बारे में रेखाचित्रित हैं।
  • हमारी तथ्य-शीटें बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का तीव्रता से उत्तर प्रदान करते हैं, जैसे "बेलिफ और ऋण संग्रहकर्त्ता के अधिकार क्या हैं?"

कानूनी जानकारी के लिए खोज

आप विश्वसनीय संगठन जैसे शेल्टर (Shelter), हैल्प दा एज्ड (Help the Aged) और बीबीसी (BBC) से कानूनी जानकारी खोजने के लिए यह वेबसाइट प्रयोग कर सकते हैं।

दांई ओर दिए गए विषयों में से किसी एक पर क्लिक करें जो आपकी समस्या से संबंधित हो या उपरोक्त खोज बॉक्स प्रयोग करें। यह इंग्लैंड में कुछ सर्वोत्तम सलाह वेबसाइटों पर आपकी समस्या से संबंधित सलाह खोजेगा।

कानूनी सलाहकार खोजें

हमारी डायरेक्टरी (Directory) से आप अपने नज़दीक उच्च-गुणवत्ता के कानूनी सलाहकार या सॉलिसिटर खोज सकते हैं। इसमें प्रत्येक ऐसे व्यक्ति का विवरण है जिसके पास कम्युनिटी लीगल सर्विस कुआलिटी मार्क (Community Legal Service Quality Mark) है।

जानें कि क्या आप लीगल एड (legal aid) के लिए योग्य हैं

हमारा कानूनी सहायता कैलकुलेटर आपको यह जानने में मदद करता है कि क्या आप कानूनी मदद प्राप्त करने योग्य हैं अथवा नहीं। यह आपसे आपकी कानूनी समस्या और वित्तीय स्थिति के बारे में गोपनीय प्रश्न पूछता है।

यह साइट प्रयोग करना

हम यह सुनिश्चित करते हैं कि यह वेबसाइट जितना अधिक संभव हो सके उतने लोगों की मदद कर सके:

  • जानकारी अंग्रेजी, वेल्श, अरबी, बंगाली, चीनी, गुजराती, हिंदी, पंजाबी, तुर्की और ऊर्दु में उपलब्ध है।
  • हम शाव ट्रस्ट (Shaw Trust) के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहे हैं कि हमारी वेबसाइट उनके एक्सेसिबिलिटी प्लस मानक से मेल खाती है। हमारी साइट ब्राउसअलाउड (Browsealoud) के साथ भी समर्थित है।

इस वेबसाइट की एक्सेसिबिलिटी विशेषताओं के बारे में अधिक जानकारी हमारे सहायता खंड में उपलब्ध है।

क्रेडिट

इस वेबसाइट का स्वामित्व और प्रबंध लीगल सर्विसीज़ कमिशन (Legal Services Commission) द्वारा किया गया है। यदि आपको इस वेबसाइट के बारे में कोई टिप्पणी या प्रश्न हैं, कृपया हमारा फीडबैक फॉर्म (feedback form) प्रयोग कर हमसे संपर्क करें।