• English
  • Welsh
  • Urdu
  • Chinese
  • Bengali
  • Punjabi
  • Gujarati
  • Hindi
  • Arabic
  • Turkish
निःशुल्क, गोपनीय कानूनी सलाह: 0845 345 4 345

मुफ्त विशेषज्ञ कानूनी सलाह के लिए

0845 345 4 345

कॉल करें कम्यूनिटि लीगल एड्वाइस (Community Legal Advice):

  • कानूनी सहायक द्वारा मुफ्त, गोपनीय और निष्पक्ष सलाह
  • पूर्ण केसवर्क सेवा
  • सोम – शुक्र सुबह 9 – शाम 6:30 बजे
  • 4p/मिनट कॉल से – कॉलबैक उपलब्ध

कोई परामर्शक खोजें

अपने क्षेत्र में परामर्शक खोजने के लिए अपना पोस्टकोड प्रविष्ट करें

 

कम्युनिटि लीगल एडवाइस (Community Legal Advice) हेल्पलाइन

  • किस तरह से कम्युनिटि लीगल एडवाइस हेल्पलाइन आप की मदद कर सकती है
  • जब मैं फोन करूँ तब क्या होगा?
  • यदि मैं आप से मुझे वापिस फोन करने को कहूँ तो क्या होता है?
  • सलाह अन्य भाषाओं में उपलब्ध
  • मिनिकोम एवं टाइपटॉक

किस तरह से कम्युनिटि लीगलएडवाइस (Community Legal Advice) हेल्पलाइन आप की मदद कर सकती है

कम्युनिटि लीगल एडवाइस एक निःशुल्क और गोपनीय सलाह सेवा है, जिसका खर्च कानूनी सहायता के द्वारा उठाया जाता है। यदि आप कम आमदनी या लाभों पर गुजारा करते हैं, तो कर्ज़े, शिक्षा, लाभ एवं कर में मुक्ति, रोजगार और आवास संबंधित समस्याओं के बारे में स्वतंत्र सलाह के लिए फोन करें।

आप ये कर सकते हैं:

  • सोमवार से शुक्रवार सुबह9 से शाम 6:30 बजे तक हमें 0845 345 4 345 पर फोन करें। किसी BT लेन्डलाइन से कॉल का खर्चा 4पैन्स प्रति मिनट से अधिक नहीं होगा। मोबाइल से किये जाने वाले कॉल सामान्यतया अधिक महँगे होते हैं। खर्च के बारे में चिंतित हैं? किसी सलाहकार से आप को वापिस फोन करने को कहें।
  • हमें आपको फोन करने को कहें। आप यह फॉर्म भर कर हमारी कॉल बैक सेवा का उपयोग कर सकते हैं या आप केवल 'legalaid' और अपना नाम 80010 पर टैक्स्ट कर दें, और हम 24 घण्टों के भीतर आप को वापिस फोन करेंगे।

आप के टैक्स्ट का शुल्क आप के ऑपरेटर के मान्य दर के अनुसार होगा। ये खर्च अलग – अलग होगा, पर यह xx पैन्स से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

इस सेवा में अंग्रेजी और वेल्श कानून सम्मिलित हैं।

जब मैं फोन करूँ तो क्या होगा?

आप की सबसे पहले जिससे बात होगी वह व्यक्ति ऑपरेटर होगा। इनको कानूनी प्रशिक्षण प्राप्त है, पर ये आप से आपकी समस्या के बारे में सवाल करेंगे ताकि ये पता कर सकें, कि आपको किस तरह की जानकारी और सलाह की आवश्यकता है।

  • यदि आपको कोई ऐसी समस्या हो, जिसका हल करने में हम आपकी मदद कर सकेंगे, ऑपरेटर आप से आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में कुछ और सवाल करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके, कि आपनिःशुल्क विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करने को पात्र हैं या नहीं।
  • यदि आप पात्र हों तो आप का फौरन एक विशेषज्ञ कानूनी सलाहकार से संपर्क कराया जायेगा। इसके बाद विशेषज्ञ कानूनी सलाहकार आपका केस हाथ में लेंगे। वे आपकी तरफ से चिट्ठियाँ लिखेंगे और आप के स्थान पर मकानमालिकों और लेनदारों जैसे तृतीय पक्षों से बात करेंगे। वे आप के लिए रोजगार ट्रिब्युनल में ले जाने के लिए दस्तावेज भी तैयार कर सकते हैं। जब तक आप की समस्या हल नहीं हो जाती आप आप को आवश्यकता हो उतनी बार अपने सलाहकार से गोपनीय रूप से बात कर सकते हैं।
  • यदि आप पात्र न हों, या हम आप की समस्या का हल स्वयं नहीं कर सकते, हम आपका अन्य एजेंसियों, हेल्पलाइनों या स्थानीय सलाह सेवाओं से संपर्क करा सकते हैं। हम आपको अपनी मदद करने के लिए अन्य कानूनी जानकारी संसाधन तक पहुँचने के लिए निर्देश भी दे सकते हैं।
  • हम अपनी सेवाओं के लिए कभी कोई शुल्क नहीं लेते। हमारी सभी सलाह और सहायता का खर्च पूरी तरह से सरकार उठाती है।

यदि मैं आप से मुझे फोन करने को कहूँ तो क्या होता है?

यदि आप हमसे आप को वापिस फोन करने को कहते हैं, तो सेवा तो वही होती है, पर आप एक कॉल का खर्च बचा सकते हैं।

सलाह अन्य भाषाओं में उपलब्ध है

यदि आप अंग्रेजी और वेल्श को छोड़ कर किसी अन्य भाषा में सलाह प्राप्त करना चाहते हैं, तो हेल्पलाइन की एक अनुवाद सेवा है। लैंग्वेज लाइन (Language Line) 170 भाषाओं में तुरंत अनुवाद सेवा उपलब्ध कराती है।

मिनिकोम (Minicom) और टाइप-टॉक (Type-Talk)

आप मिनिकोम और टाइप-टॉक कॉल कर सकते हैं...

  • मिनिकोम (Minicom) एक ऐसा टेलिफोन टाइपराइटर साधन है, जिसका उपयोग बधिर, सुनने में समस्या वाले, या बोलने में अक्षम लोगों से या उनके बीच संवाद के लिए किया जा सकता है। मिनिकोम नंबर है 0845 609 6677.
  • टाइप – टॉक (Type-Talk)जिन्हें सुनने में मुश्किल हो, ऐसे व्यक्तिओं को एक निःशुल्क ऑपरेटर सेवा के माध्यम से टेलिफोन सलाह प्राप्त करने के लिए टेक्स्ट फोन का उपयोग करने को सक्षम बनाता है।