• English
  • Welsh
  • Urdu
  • Chinese
  • Bengali
  • Punjabi
  • Gujarati
  • Hindi
  • Arabic
  • Turkish
निःशुल्क, गोपनीय कानूनी सलाह: 0845 345 4 345

मुफ्त विशेषज्ञ कानूनी सलाह के लिए

0845 345 4 345

कॉल करें कम्यूनिटि लीगल एड्वाइस (Community Legal Advice):

  • कानूनी सहायक द्वारा मुफ्त, गोपनीय और निष्पक्ष सलाह
  • पूर्ण केसवर्क सेवा
  • सोम – शुक्र सुबह 9 – शाम 6:30 बजे
  • 4p/मिनट कॉल से – कॉलबैक उपलब्ध

कोई परामर्शक खोजें

अपने क्षेत्र में परामर्शक खोजने के लिए अपना पोस्टकोड प्रविष्ट करें

 

कम्यूनिटी लीगल एडवाइस (Community Legal Advice) केंद्र और नेटवर्क्स

कम्यूनिटी लीगल एडवाइस केंद्र और नेटवर्क्स स्वतंत्र और गोपनीय कानूनी सलाह और प्रतिरूपण सेवाएं भी प्रदान करते हैं।

वे साथ मिलकर निम्नलिखित से संबंधित समस्याओं में आपकी मदद करने के लिए कानूनी सलाह सेवाओं की व्यापक श्रृंखला लेकर आते हैं:

  • लाभ और कर क्रेडिट (टैक्स क्रेडिट)
  • ऋण
  • रोजगार
  • आवास
  • सामुदायिक देखभाल
  • पारिवारिक कानून।

केंद्र और नेटवर्क पूरे इंग्लैंड और वेल्स में स्थापित किए जा रहे हैं। अब पहला कम्यूनिटी लीगल एडवाइस केंद्र गेट्सहैड (Gateshead) में खुला है.

क्या वे मेरी मदद कर सकते हैं?

शुरूआती मुलाकात में मुफ्त सामान्य कानूनी सलाह उपलब्ध है।

आगे, विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध है यदि आप कानूनी सहायता (लीगल एड) के लिए योग्य हैं। यह देखने के लिए कि क्या आप मुफ्त सलाह प्राप्त कर सकते हैं, हमारा कानूनी सहायता कैलकुलेटर प्रयोग करें।

कुछ समस्याओं के लिए आपको विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करने के लिए कानूनी सहायता के लिए योग्य होने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि आपको दूसरे मापदंड पूरे करने की जरूरत होगी। आपको शुरूआती मुलाकात में इसकी सलाह दी जाएगी।

यदि केंद्र या नेटवर्क मेरी मदद न कर सके, तो क्या?

यदि केंद्र या नेटवर्क आपकी मदद करने में अयोग्य हो, वे आपको उन दूसरे तरीकों के बारे में बताएंगे, जहां से आप मदद प्राप्त कर सकते होंगे। उदाहरण के लिए, आपको अन्य संगठन का विवरण दिया जा सकता है, जो मदद कर सके या आपको कानूनी जानकारी संसाधनों के लिए दिशानिर्देश दिए जाएंगे।

गेट्सहैड कम्यूनिटी लीगल एडवाइस (Gateshead Community Legal Advice) केंद्र

Gateshead Community Legal Advice Centre[iii] यहां है:

5 Regent Terrace

Gateshead

NE8 1LU

टेलि: 0191 478 5100

फैक्स: 0191 477 4922

केंद्र सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9 बजे - सायं 5 बजे तक खुलता है। आप आ सकते हैं और किसी की प्रतीक्षा कर सकते हैं या उस समय एपॉइंटमेंट ले सकते हैं जो समय आपके लिए उचित हो।

केंद्र प्रत्येक मंगलवार प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ब्लेडन (Blaydon) पुस्तकालय में भी सलाह पेश करता है।

गेट्सहैड कम्यूनिटी लीगल एडवाइस केंद्र गेट्सहैड सीएबी (सीएबी) और गेट्सहैड कानून केंद्र (लॉ सेंटर) और तीन कानून फर्म: Swinburne and Jackson, Ben Hoare Bell और David Gray & Co के बीच भागीदारी में हैं। केंद्र का निधिकरण गेट्सहैड परिषद गेट्सहैड काउंसिल और लीगल सर्विसीज़ कमिशन (Legal Services Commission) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

यदि में केंद्र में न पहुंच पाऊं तो क्या?

हमारी टेलिफोन सेवा को 0845 345 4 345 पर कॉल करें या अपने नज़दीक कानूनी सलाहकार खोजने के लिए हमारी डायरेक्ट्री खोजें.